Breaking News

बृजभूषण को नहीं मिली रैली की इजाजत, लाखों लोगों के पहुंचने का कर रहे थे दावा

Getting your Trinity Audio player ready...

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच की जंग लगातार जारी है। यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि अयोध्या में होने वाली जन चेतना रैली स्थगित की जा रही है। बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्रकरके कहा कि पुलिस जांच के चलते इस रैली को फिलहाल के लिए स्थगित किया जा रहा है।
डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने घोषणा की कि 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली, अयोध्या चलो को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच चल रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए ये निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में जन चेतना महारैली का ऐलान किया था। इस महारैली में बृजभूषण ने साधु-संतों से शामिल होने की अपील की थी। पहलवानों के लगाए गंभीर आरोपों के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या से अपना दमखम दिखाने की योजना बनाई थी।
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या में होने वाली जन चेतना रैली को लेकर लगातार असमंजस बना हुआ था। ऐसा कहा जा रहा है कि इस रैली को करने की इजाजत नहीं मिली थी। ऐसा कहा जा रहा है कि पॉक्सो एक्ट की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या में होने वाली इस रैली को प्रशासन की ओर से स्वीकृति नहीं मिली थी। जिसको देखते हुए साधु-संतों ने बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में आवाज बुलंद की थी।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *