Breaking News

राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर मनीषियों ने रखे विचार

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। लखनऊ विश्विद्यालय में बीते दिनों टैगोर लाइब्रेरी द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानद पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो डी आर साहू ने की।

 

 

 

कार्यक्रम में पुस्तकालय विज्ञान, लखनऊ विश्विद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एन आर सत्यनारायण मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. ज्योति मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। टैगोर लाइब्रेरी की ओर से प्रोफेसर सत्यनारायण, प्रोफेसर डी आर साहू और प्रोफेसर बबीता जायसवाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री ममता लाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुश्री ममता वैश्य ने किया।

 

 

इस अवसर पर प्रोफेसर एन आर सत्यनारायण ने डॉ एस आर रंगनाथन के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर साहू ने कहा कि लाइब्रेरी डॉ. एस आर रंगनाथन के बताए रास्ते पर चलेगी और इसमें सुधार की दिशा में काम करेगी।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *