Breaking News

विधायक राजेश्वर सिंह ने किया प्रगति भारत महोत्सव का शुभारंभ

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः प्रगति भारत महोत्सव 2024 के द्वितीय संध्या पर मंच पर शिप्रा चंद्र द्वारा अवधी भजन और गीतों से आरंभ किया। प्रगति भारत महोत्सव में सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह भी उपस्थित थे। भारतीय परंपरा और संस्कृति को निर्वहन करते हुए संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह , उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने विधायक का स्वागत किया, विधायक राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित करके आज की संध्या का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राजेश्वर सिंह ने प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का कार्य पूरे समाज के उत्थान के लिए किया जा रहा है। वह अपने आप में बेमिसाल है। ग्लोबल वार्मिंग को लेकर तथा बढ़ते समुद्री जल और पूरे विश्व में ग्लेशियर का पिघलना बहुत ही चिंताजनक है, प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं, वह निश्चित ही बहुत ही सराहनीय है। विधायक ने कहा कि हम तथा पूरा सरोजिनी नगर आपके इस कार्य में सदैव आपके साथ है ।
संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने विधायक राजेश्वर सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप द्वारा किए जा रहे प्रदेश के लिए सभी कार्यों में पूरी संस्था आपके साथ है। प्रगति भारत महोत्सव 2024 में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महोत्सव के मंच से कवियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। नव सृजन साहित्यिक मंच द्वारा उपस्थित कवियों का संस्था के अध्यक्ष योगेश गुप्ता एवं सचिव डॉक्टर सुधा मिश्रा द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृपाशंकर श्रीवास्तव विश्वास थे। मुख्य अतिथि को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिन कवियों द्वारा कविता का पाठ किया गया उन्हें प्रमुख रूप से संजय समर्थ मित्र, चंद्रपाल सिंह, अखिल कुमार श्रीवास्तव, त्रिवेणी प्रसाद दुबे ,शिवमंगल सिंह, नीतू आनंद श्रीवास्तव, कुंवर आनंद श्रीवास्तव, सचिन तिवारी, शीला वर्मा अरविंद रस्तोगी, डॉक्टर योगेश, डॉ सुधा मिश्रा एवं अपूर्ण लखनवी रश्मि श्रीवास्तव द्वारा मंच की गरिमा बढ़ाई गई। प्रगति भारत महोत्सव में जहां कवियों द्वारा दिन में शानदार कविता पाठ किया गया वही शाम को महोत्सव के द्वितीय दिन द म्यूजिक प्लेनेट के बैनर तले अद्भुत प्रस्तुतियां मंच से प्रस्तुत की गई। सभी कलाकारों ने ऐसी समा बनाई कि उपस्थित श्रोताओं ने तालियों से जबरदस्त उत्सवर्धन किया । विशेष प्रस्तुतियों में बम बम बोले, आरंभ है प्रचंड, दिलबर दिलबर, सैया जमुना पार, दीवानी मस्तानी, बदन पर सितारे, गणेश वंदना, सजा दो घर को, गुलशन सा, मेरा मुल्क मेरा देश ,इन आंखों की मस्ती से ,ओम नमः शिवाय, ढोलक, तबला, शास्त्रीय शंकर, आती प्रचंड, मेरी भीगी भीगी सी , को यश सागर, प्रभाकर, आराध्या सिंह, दिव्या सिंह, भव्य शंकर, हितेश तिवारी, हिमांशु पांडे, विजय सिंह चैहान, मनीष सिंह, अतुल मिश्रा, इशिका सिंह ने प्रस्तुत किया। प्रगति भारत महोत्सव 2024 में सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। महोत्सव के द्वितीय दिन डॉ एसके पांडे एचडी के नेतृत्व में मैक्स अस्पताल साकेत नई दिल्ली एवं ईमोहा एल्डेस्ट फर्स्ट द्वारा महोत्सव में आए हुए लोगों का निशुल्क हृदय एवं शुगर की जांच की गई। टीम के सदस्य विजय सिंह, राहुल तिवारी, हरेंद्र सिंह, श्याम कुमार एवं मोहम्मद सुहैल रहे। संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने महोत्सव में पधारे सभी लोगों को धन्यवाद दिया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महोत्सव में आज विशेष रूप से रमाशंकर त्रिपाठी, केएन सिंह मनीष शुक्ला, राहुल रावत, प्रिया पाल,रागिनी, पूजा जायसवाल उपस्थित थे ।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *