मीरजापुर में बनेगा जनजातीय संग्रहालय

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः वर्षों से समाज के हाशिये पर जीवन यापन करने वाले जनजातीय समुदाय को ससम्मान मुख्यधारा में जोड़ने के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही हंै। इसी कड़ी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मीरजापुर जनपद में जनजातीय संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। संग्रहालय के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि का चयन भी कर लिया गया है। यह जानकारी समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने दी।
मंत्री असीम अरुण ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी 15 जनजातियां निवास कर रही हैं। इनकी कला और संस्कृति काफी पुरानी है। इनकी विरासत को सहेजते हुए इसे आम लोगों तक पहुँचाने के लिए संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में जनजातीय समुदाय से जुड़े खान-पान को बढ़ावा देने के लिए फ़ूड कोर्ट का निर्माण कराया जायेगा। इसके साथ ही जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आउटलेट भी होगा। जहाँ पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री हो सके। इससे समुदाय को आर्थिक स्वावलंबन भी प्राप्त होगा। जनजातीय समुदाय के परंपरागत वाद्ययंत्र और क्रीडा के उपकरण भी संग्रहालय में देखने को मिलेंगे। मंत्री असीम अरुण ने बताया कि संग्रहालय आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक जनजातीय शैली से रूबरू हो सकें। संग्रहालय में जनजातियां संस्कृति से जुड़ी परम्पराओं खान-पान, वेश-भूषा, लोकजीवन, हस्तकला, अस्त्र-शस्त्र आदि को प्रदर्शित किया जायेगा, ताकि नई पीढ़ी अपनी समृद्ध विरासत से परिचित हो सके।

Check Also

Мега сб: подводные камни и возможности 2026

Содержание Что такое мега сб? Преимущества мега даркнет Как использовать мега онион Сравнение с мегой …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *