मध्यप्रदेश में सडक़ हादसे में 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल

Getting your Trinity Audio player ready...

भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही एक बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 39 यात्री घायल हो गए। वे भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए जा रहे थे, जहां पीएम मोदी सोमवार, 25 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। हादसा देर रात कसरावद के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बस में अधिकतर खापरजामली, रूपगढ़ और भगवानपुरा के रायसागर के भाजपा कार्यकर्ता सवार थे।
पार्टी नेताओं ने कहा कि ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ का आयोजन जनसंघ के सह-संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राज्य के कोने-कोने में भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्राओं’ के औपचारिक समापन को चिह्नित करने के लिए किया जा रहा है। पिछले 45 दिनों में प्रधानमंत्री की मध्य प्रदेश की यह तीसरी यात्रा होगी जहां सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के साथ करीबी मुकाबले में है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने महाकुंभ कार्यक्रम के लिए 10 लाख लोगों को इक_ा करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिसे भगवा पार्टी द्वारा शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया जा रहा है।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *