Breaking News

योग से होती है आध्यात्मिक स्वास्थ्य की उन्नति

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः लखनऊ विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के तत्वाधान में योग हाल में योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन, सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता योगाचार्य के के शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा स्वास्थ्य के कई अंग हैं। जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक स्वास्थ्य, आध्यात्मिक स्वास्थ्य, प्रमुख हैं। शारीरिक स्वास्थ्य के विकास के लिए संतुलित आहार होना चाहिए। गतिमय पश्चिमोत्तानासन, पार्श्वकोणासन, भुजंगासन तथा जोड़ों को गति प्रदान करने वाली क्रियाओं को करना चाहिए। इस समस्या से भारत में ढेर सारी जनसंख्या प्रभावित हैं। मानसिक स्वास्थ्य से निजात पाने के लिए जीवन को व्यवस्थित एवं उद्देश्य परक बनाना चाहिए। जिसमें ध्यान मुद्रा, ज्ञान मुद्रा, भैरवी मुद्रा, तथा प्रत्याहार, धारणा, ध्यान प्रमुख हैं। जीवन की आंतरिक सुंदरता के लिए सत्य अहिंसा का अभ्यास करना चाहिए। जिससे आध्यात्मिक स्वास्थ्य की उन्नति होती है। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रोफेसर अशोक कुमार सोनकर, कोऑर्डिनेटर डॉ अमरजीत यादव एवं डॉ रामकिशोर डॉ रामनरेश तथा छात्र मौजूद रहे।

Check Also

इको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेजेज-जयवीर सिंह

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *