Breaking News

संविधान दिवस पर पायनियर स्कूल के बच्चों ने अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Getting your Trinity Audio player ready...
संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करती प्रधानाचार्या डा. अर्चना सिंह।

लखनऊ। पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज विकास नगर शाखा में आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विविध प्रकार के आयोजन किये गये, इस दौरान जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तो वहीं समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर संविधान में मिले अधिाकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यालय के प्रबंधक बृजेन्द्र सिंह व प्रधानाचार्या श्रीमती डा. अर्चना सिंह द्वारा बच्चों को संविधान की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
कॉलेज की विकास नगर शाखा में संविधान के प्रति जागरूकता एवं समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संविधान दिवस बड़ी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूवात सबसे पहले प्रार्थना से की गयी। उसके बाद विशेष सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान के उद्देशिका के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। इस अवसर पर बच्चों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों पर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों ने बैनर और पोस्टर के जरिये चित्रकारी कर संविधान के विषय और उसकी महत्ता के बारे संदेश दिया। कार्यक्रम में बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर, जवाहर लाल नेहरू, डा. राजेन्द्र प्रसाद और अब्दुल कलाम आजाद आदि देश की महान विभूतियों की वेशभूषा में स्कूल के बच्चों ने उनके व्यक्तित्व और कृत्तित्व पर मनोरंम कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली गयी। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहा गया।

संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की शपथ ग्रहण करते छात्र-छात्राएं।

वहीं संविधान से संबधित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की विन्ध्य, हिमालय, नीलगिरि और अरावली हाउस की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका प्रियंका पाठक व वाणिज्य विभाग के शिक्षक रूद्रांश उपाध्याय द्वारा किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विन्ध्या हाउस विजयी घोषित किया गया। जिसे ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती डा. अर्चना सिंह ने कहा कि हमारे संविधान की सबसे बड़ी खूबसूरती है कि वह सभी को समानता का अधिकार देता है, उन्होंने कहा कि संविधान हमें एक भारतीय नागरिक होने के नाते समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता, संस्कृति एवं शिक्षा से संबंधित अधिकार देता है। उन्होनंे कहा कि हमारा संविधान हमारे देश के नागरिकों की ताकत है।

Check Also

NAAC से A++ प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला चिकित्सा संस्थान बना एसजीपीजीआई

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःसंजय गाँधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *