Breaking News

बहराइच में दर्दनाक सडक़ हादसा: डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, 5 की मौत, 10 घायल

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। यूपी के बहराइच में एक बार फिर रफ़्तार के कहर कई लोगों जान ले ली है। गुरुवार और शुक्रवार की देर रात टेंपो को एक अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टेंपो काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस एक्सिडेंट में 5 लोगों की मौत की सूचना आ रही है।
सूत्रों के अनुसार, हादसे में भगवान प्रसाद (40), अनिल (15), खुशबू (35), हरीश (45) और जयकरण (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नन्हें, सुनीता देवी, चंदन, सत्यम, राजितराम, मंगल, कैलाश, रामदीन, नंदलाल व प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के सरकारी सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के मद्देनजर चिकित्सकों ने इ्न्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बहराइच के कैसरगंज इलाके में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना के बाद अधिकारियों को तत्काल स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। साथ ही दुर्घटना में घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
बहराच के कैसरगंज में दुर्घटना उस समय हुई जब एक तिलक समारोह में भाग लेने के बाद लोग वापस लौट रहे थे। कैसरगंज के मदनी हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार डंपर लोगों से भरी ऑटोरिक्शा को रौंद दिया। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में 10 लोग के घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। मरने वाले सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के समय डंपर की रफ्तार काफी ज्यादा थी। ऑटो को रौंदने के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *