Breaking News

प्रभातफेरी निकाल कर दिया गया हर घर तिरंगा का संदेश

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज मोहल्ले के नागरिकों के साथ हर घर झंडा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभातफेरी निकाली, आज सुबह विशिष्ट पार्क सेक्टर-6, तेलीबाग में मोहल्ले के नागरिक एकत्र हुये जिसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया गया। अन्नू त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सदस्य द्वारा सभी नागरिकों को एकत्रित कर हर घर झंडा अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रभात फेरी निकाली। जो फौजी चौरहा पर जा कर संपन हुई। इस अवसर पर घर घर तिरंगा लगाया गया व राहगीरों को तिरंगा भेंट भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की हर घर तिरंगे की अपील को जन जन तक पहंुचाने का प्रयास किया गया। इस क्रम में यह एक छोटा सा प्रयास था। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के सदस्य अन्नू त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।

 

Check Also

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय एवं क्वैस कार्प लिमिटेड सह उदति फाउण्डेशन के मध्य हुआ एमओयू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः प्रदेश के जॉब सीकर्स को रोजगार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *