Breaking News

तिरंगा रैली निकाल कर प्लेवे हाईस्कूल ने दिया, देशभक्ति का संदेश

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में जहां राजधानी में लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर देखने को मिल रहा है, सरकारी, गैरसरकारी संस्थाए जहां इस अभियान में बढ़-चढ़ हिस्सा ले रही हैं तो वहीं स्कूल, कॉलेजों के छात्रों और अध्यापकों ने भी इस अभियान को घर-घर तक पहंुचाने का संदेश देने में जुटे हुये हैं, इसी कड़ी में प्लेवे हाई स्कूल ने एक कदम और बढ़ाते हुये आज स्कूल के बच्चे और अध्यापकांे ने प्रिसिंपल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली है। स्कूल की प्रिसिंपल ने इस तिरंगा यात्रा में लोगों से अपील की है कि हर घर तिरंगा की इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो, और अपने अपने घरों पर, आस-पास तिंरगा फहरा कर आजादी का जश्न मनाये।
राजधानी में आज आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नबीउल्लह रोड, निकट सिटी स्टेशन स्थित प्लेवे हाई स्कूल में प्रिसिंपल नसीमा रजा के नेतृत्व मंे तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह तिरंगा यात्रा प्लेवे हाई स्कूल से चलकर के के हॉस्पिटल तक करीब एक किलो मीटर तक का सफर तय किया। इस दौरान बच्चों और अध्यापकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर देश भक्ति के नारे भी लगाये। रैली में बच्चों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाएं जिस से पूरा वातावरण देश भक्ति नारों से गूंज उठा। तिरंगा रैली में क्लास 4 से लेकर क्लास 10 तक के बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मार्च किया जिसके बाद यह तिरंगा रैली आपने स्कूल में वापस आकर समाप्त हुई। रैली की सुरक्षा में पुलिस बल मौजूद था। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसपल नसीमा रजा, वाइस प्रिंसिपल, मिस्टर मईकल फैंथम, स्कूल के लीगल एडवाइजर नवाबजाड़ा सैय्यद मासूम रजा, एडवोकेट, स्कूल के टीचर्स एवम स्टाफ के इलावा भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस तिरंगा रैली को कामयाब बनाया और सभी ने वादा किया की वह अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा जरूर फहराएंगे। इस तिरंगा यात्रा रैली की कामयाबी के लिए मैडम नसीमा रज़ा, स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Check Also

NAAC से A++ प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला चिकित्सा संस्थान बना एसजीपीजीआई

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःसंजय गाँधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *