Breaking News

एयरपोर्ट पर जवानों के हाथों, तिरंगा पाकर खुशी से झूमे यात्री

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बीते दिनों राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देशभक्ति की बयार बही। प्रधानमंत्री की मुहिम हर घर तिरंगा के अर्न्तगत एयरपोर्ट में आने वाले यात्रियों को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों और एयरपोर्ट के अधिकारियों ने तिरंगा वितरित किये। एयरपोर्ट पर जवानों से तिरंगा पाकर, यात्रियों की खुशी का ठिकाना न रहा। इस दौरान यात्रियों की खुशी देखते ही बन रही थी। अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम का मकसद आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में सभी नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। इस कार्यक्रम का आयोजन बलवीर सिंह भाटिया मुख्य एयरपोर्ट अधिकारी, केन्द्रीय औद्योगिक बल इकाई लखनऊ के कमाडेंट अजय सिंह व डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हर घर तिरंगा मुहिम के अंतर्गत केन्द्रीय औद्योगिक बल इकाई लखनऊ के कमाडेंट अजय सिंह के नेतृत्व में जवानों एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को तिरंगा भेंट किया, वहीं इस अभियान में मुख्य एयरपोर्ट अधिकारी बलवीर सिंह ने भी तिरंगा भेंट किया, इसके साथ ही डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी सत्येन्द्र वर्मा ने यात्रियों को तिरंगा भेंट कर, एयरपोर्ट आये यात्रियों से हर घर तिरंगा अभियान की मुहिम को सफल बनाने की अपील की। एयरपोर्ट के अधिकारियों की माने तो इस मुहिम के अन्तर्गत 2000 राष्ट्रीय ध्वज यात्रियों को भेंट करने का लक्ष्य बनाया है। वही इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे डीजीसीए के अधिकारी सत्येन्द्र वर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने का एक अभियान है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि हर घर तिरंगा अभियान को 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जन आंदोलन में बदल दें। वहीं केन्द्रीय औद्योगिक बल इकाई लखनऊ के कमाडेंट अजय सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है, उन्होंने अपील की कि देश का हर नागरिक इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर भाग ले। उन्होंने कहा कि लाखों लोग अभी से अपने घरों, सोशल मीडिया प्रोफाइल आदि में तिरंगा लगाने की शुरुआत कर चुके हैं।

क्या है हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। बीते 22 जुलाई को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने जिक्र किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। उन्होंने लिखा, ‘इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी।’

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *