Breaking News

महान फुटबॉलर पेले का निधन, पेट के कैंसर से थे पीडि़त

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। पेले पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कीमोथेरेपी के जरिए उनका ट्रीटमेंट किया गया, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके बाद कीमोथेरेपी बंद कर उन्हें दर्द कम करने की दवाइयां दी जाने लगीं। उन्हें किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन भी था।
पेले की बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस। 25 दिसंबर को परिवार ने क्रिसमस का त्योहार पेले के साथ अस्पताल में ही मनाया था।
पेले रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत काफी बिगड़ गई और फिर अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पेले को कैंसर था और दिल से जुड़ी समस्याएं भी थीं। कैंसर के इलाज में उन पर कीमोथेरेपी का असर भी नहीं हो रहा था। जिस कारण डॉक्टर ने भी चिंता जाहिर की थी। सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया। जिसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई।
पेले इससे पहले भी कई बार चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। पिछले दिनों कतर में फीफा वल्र्ड कप की शुरुआत में ही पेले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया था।
पेले का असली नाम एडसन एरेंटस डो नेसिमेंटो था। निक नेम डिको, पेले और द ब्लैक पर्ल भी हैं। पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को ब्राजील में हुआ था। इनकी तीन पत्नियां हैं, लेकिन कितने बच्चे हैं, इसको लेकर विवाद होते रहे हैं। पेले खुद एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें याद तक नहीं कि उनके कितने बच्चे हैं। हालांकि ऑफिशियल रिकॉर्ड में पेले के 7 बच्चों के नाम सामने आते हैं।
उनकी पहली शादी 1966 में हुई और 1982 में तलाक हो गया। पहली पत्नी का नाम रोज मैरी डोस रीस था। उनसे तीन बच्चे हुए। पेले ने दूसरी शादी 1994 में की और 2008 में तलाक हो गया। दूसरी पत्नी का नाम एसीरिया लेमोस सिक्सैक्स था। तीसरी शादी उन्होंने 2016 में की थी। पत्नी का नाम मार्सिया ऑकी है। वह पेले के साथ ही रहती थीं।
पेले फुटबॉल के महानतम खिलाडिय़ों में से एक रहे। उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को 3 वल्र्ड कप दिलाए। उन्होंने 4 वल्र्ड कप खेले। इनमें से टीम ने तीन बार खिताब जीते। उन्होंने 1971 में ब्राजील नेशनल टीम से संन्यास ले लिया था।
पेले ने तीन बार फीफा वल्र्ड कप खिताब जीता है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल 4 वल्र्ड कप खेले। इसमें से तीन जीते। वे तीन वल्र्ड कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1971 में ब्राजील नेशनल टीम से संन्यास ले लिया था।
पेले ने अपने करिअर में 92 मैच खेले और 78 गोल दागे। ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर्स में उनके बाद नेमार का नाम हैं। नेमार ने 77 गोल किए।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *