Breaking News

सडक़ हादसे में क्रिकेट पंत बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

Getting your Trinity Audio player ready...

 

नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत रुडक़ी में सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पंत दिल्ली से रुडक़ी अपने आवास के लिए आ रहे थे तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और काफी बुरी तरह से जल गई। ये हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ। सूत्रों की मानें तो इस घटना में पंत का पैर फ्रैक्चर हो गया है.
दुर्घटना के बाद तुरंत 108 की मदद से उपचार के लिए पन्त को रुडक़ी के सिविल अस्पताल भेजा गया। पंत की कार की जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक रहा होगा। पंत की चोट की स्थिति क्या है ये अभी साफ नहीं हैं लेकिन बताया जा रहा है कि वह गंभीर रूप से घायल हैं। पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पंत के सिर और पैर में चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा किया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पंत की जाकर रेलिंग से टकरा गई और फिर कार में आग लग गई। उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची थी तभी अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकरा कर पलट गई।
सूत्र के मुताबिक पंत का पैर फ्रैक्चर हो गया है। ऐसी स्थिति में वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर हो सकते हैं। हाल ही में उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर कर दिया गया है। पंत को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। खबरें आई थीं कि उनके घुटने में चोट थी और बीसीसीआई ने उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिपोर्ट करने को कहा है। अब इस हादसे के बाद पंत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनका जल्द वापसी करना मुश्किल होता दिख रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पंत के बारे में जानकारी मिली है और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पंत के ईलाज में जो भी जरूरी इंतजामात हों वो किए जाएं और जरूरत पड़े तो एयर एम्बुलैंस भी मुहैया कराई जाए।

Check Also

पशुपालन विभाग की 21वीं पशुगणना का मास्टर प्लान तैयार

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *