Breaking News

गाजियाबाद में मकान गिरने से मचा हडक़ंप, दो लोगों की मौत, कई घायल

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। प्रदेश के गाजियाबाद के रूप नगर इलाके में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब एक मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को इस हादसे की सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मकान के मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।
हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहोल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।मिली जानकारी के मुताबिक तीन मंजिला इमारत धमाके की वजह से गिरी है। अब भी मलबे के अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आवासीय घर में कुछ महिलाओं से काम कराया जाता था। क्या काम कराया जाता था इसे लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी नही दे पा रहा है। मकान में धमाके का कारण या तो सिलेंडर का फटना या तो अवैध तौर पर पटाखे बनाना है। घटना पर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

 

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *