Breaking News

चार राज्यों में भाजपा ने बदले प्रदेश अध्यक्ष

Getting your Trinity Audio player ready...

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज कुछ अहम कदम उठाए हैं। बता दें कि भाजपा ने आज बिहार, दिल्ली, राजस्थान और उडीसा मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। नड्डा ने सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बिहार भाजपा के नए बॉस अब सम्राट चौधरी हैं। आलाकमान ने उन्हें बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सम्राट चौधरी अभी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बाद अब पार्टी की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में सौंपी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के द्वारा जारी पत्र में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। बता दें कि संजय जायसवाल अभी तक इस पद को संभाल रहे थे और उनका कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त हो गया था। पार्टी के सदस्यों को भी इसका इंतजार था कि अब नए प्रदेश अध्यक्ष को कब आलाकमान चुनती है।
बता दें कि बिहार में सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। सूबे में भाजपा अब विपक्ष में बैठी है। वहीं कल तक साथ रही जदयू अब राजद के साथ है और भाजपा व महागठबंधन में सीधी टक्कर है। आगामी चुनाव को लेकर सम्राट चौधरी का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सम्राट चौधरी कुशवाहा बिरादरी से हैं और दिग्गज नेता रहे शकुनी चौधरी के पुत्र हैं। वो पार्टी में उपाध्यक्ष की भूमिका में भी रह चुके हैंछ। करीब तीन दशक से सियासी अनुभव के साथ सम्राट चौधरी ने राजद से सियासी पारी की शुरूआत की थी। कई बड़े विभागों में वो मंत्री भी रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा बिहार की 40 में 40 सीटें जीतेगी और 2025 में बिहार में पहली बार भाजपा की सरकार बनेगी।

Check Also

मिशन मोड में बैंक कराएं लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण: निदेशक सूडा

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों व स्वयं सहायता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *