Breaking News

फिरोजाबाद के तीर्थ क्षेत्र चन्द्रवाड़ का होगा सौन्दर्यीकरण

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जनपद फिरोजाबाद स्थित तीर्थ क्षेत्र चन्द्रवाड की पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए लगभग 1.75 करोड़ रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है। इसके अतिरिक्त इस तीर्थ स्थल की एक बड़ी परियोजना बैंगलोर के आर्किटेक्ट द्वारा तैयार करवाई जा रही है। जिसकी स्वीकृति शासन द्वारा शीघ्र जारी कर दी जायेगी।
पर्यटन मंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद फिरोजाबाद स्थित ग्राम करहरा के सामौर बाबा तीर्थ स्थल के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के परियोजना के लिए 05 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसके अलावा जनपद फिरोजाबाद स्थित टूण्डला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजावली में कदमखण्डी वनखण्डेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए लगभग 01 करोड़ रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है। श्री सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं पर शीघ्र ही कार्यवाही शुरू करा दी जायेगी।

Check Also

 नाम पर संग्राम? अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच बयानबाजी शुरू

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीते दिनों मुजफ्फरनगर प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *