Breaking News

आगरा में 9 साल की बच्ची से रेप

Getting your Trinity Audio player ready...

आगरा। आगरा में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची सुबह शौच के लिए गई थी। जहां पर दरिंदे ने उसको पकड़ लिया। झाडिय़ों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद लडक़ी का सिर दीवार पर मारा। फिर जान से मारने के लिए सिर पर पत्थर से हमला किया। लडक़ी बेसुध हो गई तो छोड़ कर भाग गया।
खून से लथपथ पीडि़ता किसी तरह घर पहुंची। फिलहाल बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। घटना सोमवार सुबह 5 बजे की है।
रेलवे लाइन के पास सुबह बच्ची शौच के लिए गई थी। बताया गया है कि लोगों ने सुबह 4 बजे वहां पर एक युवक को बैठे देखा था। आशंका है कि वही युवक बच्ची को पकड़ कर झाडिय़ों में ले गया। वहां रेलवे की एक कोठरी भी है। जहां पर बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची चीखे नहीं इसके लिए आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। हैवानियत के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने का प्रयास किया। उसके सिर पर पत्थर से हमला किया। बच्ची को मरा समझकर भाग गया।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर अराजक लोगों का जमघट रहता है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। पूरे दिन वहां लोग शराब पीते हैं। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।

Check Also

मिशन मोड में बैंक कराएं लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण: निदेशक सूडा

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों व स्वयं सहायता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *