Breaking News

डा0 भीम प्रिय अशोक सहित 30 अधिकारियों की पीपीएस से आईपीएस में प्रोन्नति

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 30 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति प्रदान कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना के क्रम में गृह विभाग, उ0प्र0 शासन के आदेश 04 नवम्बर, 2022 द्वारा पुलिस महानिदेशक को आई0पी0एस0 में नवप्रोन्नत 30 अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दे दिये गये है।

ज्ञातव्य है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उ0प्र0 राज्य पुलिस सेवा के 30 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के लिए नियुक्ति अधिसूचना 03 नवम्बर, 2022 को निर्गत की गई थी। आईपीएस में नवप्रोन्नत अधिकारियों में श्रवण कुमार सिंह, सर्वानन्द सिंह यादव, हफीजुर रहमान, रमेश प्रसाद गुप्ता, केशव चन्द्र गोस्वामी, ओमवीर सिंह, राजेश कुमार यादव शामिल हैं तो वहीं बबीता साहू, लाल साहब यादव, राज धारी चौरसिया, विनोद कुमार, ओम प्रकाश यादव, महात्मा प्रसाद, प्रबल प्रताप सिंह, राजेश कुमार, दया राम, गिरिजेश कुमार, प्रेमचन्द्र, डा0 भीम प्रिय अशोक, संजय कुमार, दिनेश कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, बृजेश कुमार मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार राय, शिवाजी, अरविन्द्र मिश्र, आदित्य कुमार शुक्ल व अनिल कुमार सिंह को आईपीएस में प्रोन्नत किया गय है।

 

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *