Breaking News

भारतीय राजनीति की बड़ी शख्सियत थे मुलायम

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग के पार्षद नीरज यादव व समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद अहमद ने सैफई पहुंच कर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। पार्षद नीरज यादव व अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद अहमद ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उनसे हम सभी को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला, वह सपा के हर कार्यकर्ता का हौसला थे। वह राजनीति के अखाड़े के जाने माने पहलवान थे। उन्होंने कहा कि इटावा का नाम पूरे देश और दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाले समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति की बड़ी शख्सियत थे।

Check Also

भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

Getting your Trinity Audio player ready... नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *