Breaking News

मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा में जश्न का माहौल

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बीते दिनों जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने खुशी के इस मौके पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी तो वहीं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनजातीय कलाकारों ने लोक गायन व नृत्य के द्वारा हर्ष व्यक्त किया तथा भाजपा प्रदेश मुख्यालय से हाथों में तिरंगा लेकर लोक धुनों पर थिरकते हुए नगर के मार्गों पर निकले। बड़ी संख्या में आदिवासी, वनवासी तथा जनसामान्य व भाजपा कार्यकर्ताओं ने माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर उत्सव मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गोंड ने कहा कि माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का महामहिम राष्ट्रपति पद पर आसीन होना समस्त जनजातीय समाज व महिलाओं का सम्मान है। माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के देश के सर्वोच्च पद के लिए शपथ लेने से समस्त जनजातीय समाज गौरवान्वित हुआ है। माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति पद की शपथ के साथ नए इतिहास का सृजन हुआ है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी जितेन्द्र गोंड, सोशल मीडिया प्रभारी अनुज कश्यप, प्रदेश महामंत्री इ. विद्या भूषण गोंड, कोषाध्यक्ष शिव कुमार गोंड व रंजीत सिंह, संजय कश्यप, सुनील कश्यप मंजू यादव, नकुल दुबे सहित अन्य लोग उपस्थि थे।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *