Breaking News

यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में अभी और बढ़ेगी सर्दी

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। नए साल के बाद से पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मैदानी क्षेत्र में कोहरे का कहर जारी है तो वहीं दिल्ली में कोहरे से राहत है, लेकिन शीतलहर के साथ हाड़ कपाऊ ठंड पड़ रही है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले दो-तीन दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। इसे लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में अगले दो-चार दिनों तक कोहरे रहने का अनुमान है। साथ ही दिनभर गलन के साथ सर्दी भी रहने के आसार है। हालांकि, अगर देश की राजधानी की बात करें तो यहां अगले कुछ दिनों तक कोहरा रहेगा, लेकिन धर्मशाला, नैनीताल और देहरादून की अपेक्षा दिल्ली में ज्यादा सर्दी रहेगी। दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में 5-7 जनवरी तक शीतलहर चलने की वजह से ठंड और बढ़ सकती है।
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को 4 डिग्री का टेंपरेचर झेलना पड़ सकता है। शीतलहर और कड़ाके की सर्दी की वजह से लोग अपने घरों से निकलने से बच रहे हैं। वहीं, घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिसका असर सडक़ और रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है।
घने कोहरे की वजह से सडक़ों पर गाडिय़ां रेंगती हुई नजर आ रही है। वहीं, कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं, जबकि कई रेलगाडिय़ां देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ढ्ढरूष्ठ के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

न्यूनतम तापमान

शिमला: -3 डिग्री सेल्सियस
हिसार : 6 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ : 7 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना : 4 डिग्री सेल्सियस
गंगटोक: 8 डिग्री सेल्सियस
गांधीनगर: 12 डिग्री सेल्सियस

 

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *