मंत्री ने दिये गौशालाओं में गोवंश को गर्मी एवं लू से बचाव के निर्देश

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिये हैं कि गर्मी के दृष्टिगत गोवंश को धूप व लू से बचाने के लिए शेड ,स्वच्छ पानी, बिजली, हरा चारा और पर्याप्त औषधियों की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। गोशाला में चारे, भूसा और पानी का अभाव न हो और कोई भी गोवंश भूखा या प्यासा न रहे। गोशालाओं का रख-रखाव व्यवस्थित तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम तीन माह के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाए। कार्यदायी संस्था द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें और गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें।
श्री धर्मपाल सिंह ने आज यहां विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कार्यों के समीक्षा करते हुए आगामी 03 माह में प्रारम्भ किए जाने वाले कार्यों एवं उनकी प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि पिछले बजट की समीक्षा करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष के कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। प्रारंभ से ही योजनाओं का बजट आवंटन और व्यय सुनियोजित और सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि वित्तीय वर्ष के समापन पर बजट खर्च में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक मण्डल में अपर निदेशक स्तर के अधिकारी द्वारा गोशालाओं का निरीक्षण किया जाए और गोवंश के रख-रखाव, चारा, भूसा, पेयजल, सुरक्षा, विद्युत आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। रेडियम बेल्ट के कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में क्रियान्वित किया जाए। गोचर भूमियों को अतिक्रमण से मुक्त कराकर चारागाह विकसित कराया जाए ताकि स्थानीय स्तर पर निराश्रित गोआश्रय स्थलों को निर्बाध रूप से वर्षपर्यन्त हरे चारे की पूर्ति होती रहे। पशुधन मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में निराश्रित गोआश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गाय के गोबर के व्यवसायिक उपयोग पर बल दिया जाए। निराश्रित गोवंश को गोश्राय स्थल पर पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु 7720 गो आश्राय स्थल है जिनमें 1251805 गोवंश संरक्षित है। श्री सिंह ने दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी पराग के उत्पादों मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दे। जनता और किसानों का विश्वास आज भी पराग के साथ है इसलिए हमें दुग्ध समितियों के अगठन, नियमित समय पर भुगतान, किसानों के प्रशिक्षिण कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता से पूरा करना होगा। दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने के लिए समितियों की संख्या निरंतर बढ़ाकर उन्हें मजबूत किया जाए। निष्क्रिय समितियों को क्रियाशील कर उन्हें संचालित किया जाए। वर्तमान में संचालित समितियां किसी भी कारण से बंद न होने होने पाए। दुग्ध उत्पादको को दुग्ध भुगतान समय से किया जाए।

Check Also

विश्व विरासत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः विश्व विरासत दिवस’ के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, गोरखपुर द्वारा मगहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *