Breaking News

भारी बारिश के चलते ये सात ट्रेनें निरस्त

Getting your Trinity Audio player ready...

बरेली। यूपी,हरियाणा और उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते 7 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के सरहिन्द-नांगल डैम, चंडीगढ़ -सनहवाल एवं अम्बाला -सहारनपुर रेल खंडों पर भारी वर्षा एवं जल-जमाव के कारण गाडिय़ों का निरस्तीकरण किया गया है।
जम्मूतवी से 9 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रही।चंढीगढ़ से 9 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15012 चण्डीगढ़ -लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रही।काठगोदाम से 10 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।कानपुर सेन्ट्रल से 11 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।काठगोदाम से 11 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 12207 काठगोदाम -जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।लखनऊ जंक्शन से 10 जुलाई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15011 लखनऊ जं.-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *