Breaking News

साहित्य को नई ऊंचाई पर ले जाने का जरिया बना, ओपेन माइक काव्य सम्मेलन

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान एवं उ0प्र0 हिन्दी संस्थान, के संयुक्त तत्वावधान में माइक टेस्टिंग 1,2,3 ओपेन माइक काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 अखिलेश कुमार मिश्रा, आई0ए0एस0 ने किया।कार्यक्रम का मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं विजय प्रसाद त्रिपाठी द्वारा वाणी वन्दना प्रस्तुत की गयी। वहीं राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की महामंत्री डॉ0 सीमा गुप्ता द्वारा संस्थान के क्रिया कलापों के सम्बन्ध में बताया गया। कार्यक्रम में त्रिवेणी प्रसाद द्वारा बताया गया कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो साहित्य को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि ओपेन माइक कविता पाठ संस्थान एवं प्रदेश से आये पंजीकृत 100 से अधिक साहित्यकारों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए विजेताओं को 5000 से लेकर 1000 तक की धनराशि सहित प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ अखिलेश मिश्रा आईएएस द्वारा पुरस्कृत साहित्यकारों और उपास्थित अतिथि को आशीर्वचन एवं शुभकामनाएं दी गयीं। कार्यक्रम के अंत में चन्द्रदेव दीक्षित ‘चन्द्र’ द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। समारोह में संस्थान के लगभग सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *