Breaking News

पायनियर के बच्चों को समझाया गया संविधान का महत्व

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर शाखा में आज संविधान दिवस मनाया गया, इस मौके पर स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को प्रस्तावना को पढ़ाया गया तथा बच्चों को भारतीय संविधान की जानकारी और इसके महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को संविधान के मूल उद्देश्य की जानकारी दी गयी तो वहीं बच्चें ने भी संविधान दिवस के अवसर विभिन्न प्रकार की चित्रकारी और पेटिंग्स के माध्यम से संविधान की महत्व के बारे बताया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर फैंसी ड्रेस के द्वारा बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किया। कक्षा प्रथम और द्वितीय के छात्रों ने संविधान को बर्ड पेंटिंग के द्वारा बड़ी खूबसूरती के साथ पंच पेपर पर दर्शाया बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत संविधान और उनके अधिनियम तथा उनसे संबंधित शर्तों व अधिकारों के बारे जानकारी दी गयी। कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या ने संविधान दिवस पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर की ऐतिहासिक तारीख को सन 1949 में भारत की संविधान समिति की तरफ से भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था, पर इसे 26 जनवरी 1950 को प्रभावी रूप से लागू किया जा सका।

संविधान दिवस के मौके पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते पायनियर मांटेसरी स्कूल के छात्र एवं छात्राएं।

उन्होंने कहा कि एक भारतीय नागरिक होने के नाते आपको समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति एवं शिक्षा से संबंधित अधिकार मिले हुए है। उन्होंने कहा कि यदि आप के किसी भी अधिकार का हनन होता है, तो आप संवैधानिक तरीके से अपने हक की आवाज बुलंद कर सकते हैं। श्रीमती संध्या ने कहा कि भारत का जो संविधान है, वह बाकि देशों से अलग है। उन्होंने कहा कि यह संविधान ही है जो हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करता है। वहीं एक नागरिक के तौर पर उनके कर्तव्यों को भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता के तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मशहूर हैं। बाबा साहेब अंबेडकर की संविधान के निर्माण में भूमिका अतुल्य है।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *