Breaking News

हाथरस में कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, छह की मौत, आठ घायल

Getting your Trinity Audio player ready...

हाथरस। हाथरस के सादाबाद में शुक्रवार देर रात कंटेनर ने गोवर्धन परिक्रमा को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और आठ घायल हैं। घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शनिवार को एटा के गांव गढिय़ा निवासी 20 वर्षीय विष्णु कुमार पुत्र लाल सिंह ने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाथरस के सादाबाद रोड पर पहुंची, एक तेज रफ्तार में आते हुए कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। कुछ लोग उसके नीचे दब गए, जिससे वहां पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। विक्रम 45 वर्ष पुत्र नौबत सिंह निवासी गांव मगकश थाना अमापुर जिला कासगंज माधुरी 22 वर्ष पुत्री देवेंद्र गांव गढिय़ा थाना सकरौली एटा हेमलता 12 वर्ष पुत्री रामवीर गांव बजीरपुर कोटला थाना नारखी जिला फिरोजाबाद लखमी 18 पुत्र कुशलपाल गांव गढिय़ा थाना सकरौली जिला एटा अभिषेक 20 पुत्र धीरज गांव गढिय़ा थाना सकरौली जिला एटा विष्णु कुमार 20 पुत्र लाल सिंह गांव गढिय़ा थाना सकरौली एटा की मौत हो गई। वहीं बाबूराम 50 पुत्र पीतांबर निवासी गांव बजीरपुरा नारखी फिरोजाबाद कृष्ण कुमार 35 पुत्र धर्मवीर निवासी गढिय़ा सकरौली एटा अंकित 26 पुत्र सुल्तान सिंह निवासी गढिय़ा सकरौली एटा वृजेश 16 पुत्र रमेश निवासी गढिय़ा सकरौली एटा पुष्पा 40 निवासी गढिय़ा सकरौली एटा सुल्तान सिंह 45 पुत्र विजयपाल निवासी गढिय़ा सकरौली एटा रामवती 40 पत्नी सुल्तान सिंह निवासी गढिय़ा सकरौली एटा पवन 16 पुत्र बसंतलाल निवासी नारखी जिला फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए है।
मृतकों के शव आगरा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 45 के लगभग बच्चे, महिला और पुरूष सवार थे। कंटेनर के चालक को जलेसर पुलिस ने पकड़ लिए है।

Check Also

इको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेजेज-जयवीर सिंह

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *