Breaking News

कर्नाटक के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष का निधन

Getting your Trinity Audio player ready...

बंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण का 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद मैसूर के डीआरएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शुक्रवार सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ और 6:40 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने बताया कि कांग्रेस नेता को बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजिली दी।
ध्रुवनारायाण के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, पूर्व सांसद, आर ध्रुवनारायण के आकस्मिक निधन से दुखी। एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता, वह सामाजिक न्याय के एक चैंपियन थे, जो एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के रैंकों के माध्यम से उठे। उनका जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
कांग्रेस युवा इकाई के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट किया, पूर्व सांसद और केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण के निधन से काफी दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरा समर्थन और प्रार्थना उनके परिवार, दोस्तों और सभी कार्यकर्ताओं के साथ है।
पार्टी नेता कृष्ण अल्लावरू ने ट्वीट किया, आर ध्रुवनारायण जी, पूर्व सांसद और केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं।

Check Also

इको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेजेज-जयवीर सिंह

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *