Breaking News

कार ने छह मासूमों को रौंदा, दो की मौत, एक वेंटीलेटर पर

Getting your Trinity Audio player ready...

आगरा। आगरा में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने 6 स्कूली बच्चों को रौंद दिया। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 4 घायल हैं। इनमें एक बच्ची दीप्ति वेंटिलेटर पर है। मौके पर 2-3 बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसा डौकी थाना इलाके के बांसमहापत गांव में हुआ। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8 बजे बच्चे स्कूली बस का वेट कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार नेक्सन कार बेकाबू होते हुए आई और सडक़ किनारे खड़े बच्चों को रौंदते हुए निकल गई। 6 बच्चे कार की जद में आ गए। टक्कर के बाद कार कुछ दूर आगे जाकर एक बोर्ड से टकराकर रुक जाती है।
हादसे के बाद तुरंत घायल बच्चों को शांति मांगलिक और एसआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां दो बच्चे अरविंद (12) व प्रज्ञा (9) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक बच्चे की हालत गंभीर है, जबकि तीन स्थिर है। सभी बच्चे चचेरे भाई-बहन हैं। घायल बच्चों के नाम दीप्ति, गुंजन, नमन व लवन्या हैं। दीप्ति वेंटीलेटर पर है। हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ जमा है।
मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रतिनिधि यशपाल राणा ने बताया कि कार में 4 लोग सवार थे। कार पर गाजियाबाद का नंबर है। फतेहाबाद की ओर से आ रही थी। बच्चों को रौंदने के बाद कार एक लोहे के बोर्ड से जाकर टकरा गई। इसके बाद कार सवार 3 लोग तो भाग गए। जबकि ड्राइवर को गुस्साए लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी।
उन्होंने बताया,ड्राइवर नशे में लग रहा था। उसका नाम आकाश है। उसने बताया कि वो बाह के प्रतापपुरा का रहने वाला है। कार सवार जो लोग भाग गए थे, वह भी बाह के रहने वाले हैं। गाजियाबाद जा रहे थे। वहां पर नौकरी करते हैं। पुलिस अन्य फरार लोगों को पकडऩे का प्रयास कर रही है।
हादसे में घायल दीप्ति सभी बच्चों में बड़ी थी। दीप्ति के बाद उसकी बहन गुंजन, भाई नमन और अरविंद भी उसी स्कूल में पढ़ते थे। हादसे में अरविंद की मौत हो गई है। दीप्ति की हालत बेहद गंभीर है। वहीं प्रज्ञा और लावण्या भी बहनें हैं। इसमें प्रज्ञा की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद दीप्ति चोटिल होने के बाद भी खड़ी हुई थी। उसने ही सभी बच्चों को उठाया था। इसके बाद वो वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ी थी।
एसीपी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया, बच्चे स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पढ़ते थे। 2 बच्चों की मौत हुई है। 4 को भर्ती कराया है। इसमें एक की हालत गंभीर है। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Check Also

खनन विभाग में अग्निकांड का पर्दाफाश करेगी एसटीएफ, पूर्व में भी अग्निकांड की गुत्थी सुलझा चुकी है एसटीएफ

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। खनन निदेशालय में बीते मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *