Breaking News

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, रोड एक्सीडेंट में 5 की मौत और 14 घायल

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सडक़ हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। हादसा सिंदखेड राजा मेहकर हाईवे पर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक एसटी ( स्टेट ट्रांसपोर्ट ) पुणे से मेहकर की ओर जा रही थी और कंटेनर मेहकर से सिंदखेड़ की तरफ जा रहा था। मुंबई-सांबाजीनगर-औरंगाबाद हाईवे पर ट्रक और एसटी की टक्कर हो गई।
हादसा पलासखेड चमकत गांव के पास हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंचकर लोगों की सहायता की और वाहन को काटकर किसी तरह दोनों वाहनों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बस संभाजी नगर से वाशिम जा रही थी। घायलों का इलाज सिंदखेड राजा मेहकर ग्रामीण अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस महाराष्ट्र राज्य सडक़ परिवहन निगम की थी और यह पुणे से मेहकर जा रही थी।
वहीं महाराष्ट्र के अमरावती जिले में भी ऐसा ही एक भयानक हादसा हुआ है। यहां एक तेज गति पर आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लगभग पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचे एक अधिकारी ने बताया कि यह सडक़ हादसा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगभम 650 किलोमीटर दूर अमरावती के खल्लार पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। बताया गया कि हादसा दरियापुर-अंजनगांव रोड पर देर रात हुआ था।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *