Breaking News

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर (ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा ये संघ परिवार के लोग हैं जो भारत को धर्म, भाषा और जाति के आधार पर टुकड़े-टुकड़े में विभाजित कर रहे हैं। ये यात्रा इसके खिलाफ है। हमें देश को तोडऩे की कोशिशों के खिलाफ लडऩा होगा।
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा भारत टूटा हुआ है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद इसके नाम में छिपा है। उन्होंने कहा यात्रा का कोई चुनावी मकसद नहीं है। यात्रा खत्म होने के बाद चुनावी राजनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने ये भी कहा कि चुनावी जीत में विपक्षी एकता जरूरी होगी। चुनावों में जीत के लिहाज से यात्रा का मकसद पूरा होगा या नहीं, ये मैं अभी नहीं कह सकता।
क्या बोले सलमान खुर्शीद
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने कहा राहुल गांधी भगवान राम नहीं हैं, लेकिन वो भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चल सकते हैं। भाजपा कह रही है कि आपको इस पर चलने का अधिकार नहीं है। हमें आपत्ति है क्योंकि वो राम के बजाय रावण के रास्ते पर चल रहे हैं।
बता दें कि ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। उन्होंने कहा था भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है। कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते, तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं। ऐसे ही हमने यूपी में खड़ाऊ चलाया है। अब जब खड़ाऊ यूपी पहुंच गया है तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे। राहुल गांधी असाधारण मनुष्य हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वो टी-शर्ट में बाहर जा रहे हैं। वो एक योगी की तरह हैं जो अपनी तपस्या ध्यान से कर रहे हैं।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *