महिला यात्रियों का पर्स चुराने वाले चोर को जीआरपी पुलिस ने दबोचा

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। थाना जीआरपी चारबाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनो में चढते-उतरते समय व भीड़भाड मे महिला यात्रियों का पर्स व मोबाइल की चोरी करने वाले एक अभियुक्त को सर्कुलेटिंग एरिया मोटर साईकिल पार्किंग के पास से धर धबोचा है। पुलिस की पूछताछ में गिरप्तार अभियुक्त ने अपना नाम मेराज अहम निवासी डीहा थाना फकरपुर जनपद बहराइच बताया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 02 एंड्राइड मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि करीब 06 माह पहले ट्रेन न0 15903 कोच एस-4 से यात्रा के दौरान वादी की मां का काले रंग का पर्स चोरी हो गया था। जिसमें ज्वैलरी, 3500 रु0 नगद व 03 मोबाइल सैमसंग, जियो, कार्बन कम्पनी के मोबाइल चोरी हो गया था। वहीं करीब 03 माह पहले ट्रेन नं. 12553 वैशाली एक्स0 सहरसा से आनन्द विहार की यात्रा के दौरान वादशाहनगर स्टेशन पर वादी की पत्नी का लेडिज पर्स चोरी हो गया था, जिसमें मोवाइल सैमसंग 15000 रू0 नकद चाभी तथा आईडी थी।

Check Also

मुख्तार गैंग का ढाई लाख के इनामी अनुज की मुठभेड़ मे मौत

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःउत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *