लखनऊ में छात्रा की गोली मारकर हत्या, देर रात चल रही थी शराब पार्टी

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दयाल रेजिडेंसी स्थित एक छात्रा की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने छात्रा के कुछ दोस्तों को भी हिरासत में लिया है। आरोप है कि छात्रा अपने एक दोस्त के कहने पर ही दयाल रेजिडेंसी स्थित मकान में आई थी, जहां पहले से कई अन्य लोग मौजूद थे और दारू पार्टी कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक मृत छात्रा की पहचान बीबीडी कॉलेज में पढऩे वाली निष्ठा त्रिपाठी के रूप में हुई है। वह बी-कॉम आनर्स की छात्रा थी। बुधवार को बीबीडी कॉलेज में आयोजित गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में निष्ठा भी गई थी। लेकिन वहां उसके दोस्त आदित्य पाठक ने उसे दयाल रेसीडेंसी चलने के लिए कहा था। जब निष्ठा दयाल रेजिडेंसी स्थित बताए गए मकान में पहुंची तो यहां कुछ छात्र पहले से मौजूद थे। इन छात्रों के बीच दारू पार्टी चल रही थी।
पुलिस के मुताबिक इसी दारू पार्टी के दौरान संभवत: कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्रों में आपसी झड़प हुई। इसी दौरान एक छात्र ने देशी तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। इस फायरिंग में गोली निष्ठा को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उस मकान के किचन से शराब की बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने निष्ठा के दोस्त आदित्य पाठक समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।

 

Check Also

मुख्तार गैंग का ढाई लाख के इनामी अनुज की मुठभेड़ मे मौत

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःउत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *