Breaking News

पायनियर मोंटेसरी स्कूल में जश्न, जानकीपुरम और विकास नगर शाखा में रिजल्ट शत प्रतिशत

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ, (माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः पायनियर मोंटेसरी स्कूल के बच्चों का आईसीएसई और आईएसई में शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। प्रिंसिपल शर्मिला सिंह ने बताया कि पायनियर मोंटेसरी स्कूल की जानकीपुरम और विकास नगर शाखाओ का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। दोनों शाखाओ से 177 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। छात्रों की सफलता के बाद उनके विद्यालय और घरों में जश्न का माहौल है।
जानकीपुरम शाखा में क्लास ग्प्प् में आर्यवीर सिंह ने 97 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तो वहीं क्लास ग् में वैष्णवी यादव ने 97.42 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

 

विकास नगर शाखा में आदर्शिनी तिवारी ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। स्कूल के छात्र अक्षत सोनी ने 96.2 प्रतिशत, अनुष्का शर्मा ने 95.40 प्रतिशत, दिया वर्मा ने 94 प्रतिशत, आंशिका वर्मा 93 प्रतिशत ने अंक प्राप्त किए। वहीं क्लास ग्प्प् में आर्यवीर ने फिजिकल एजुकेशन में 100 अंक प्राप्त किए हैं। अक्षत सोनी एवं राघवेंद्र निषाद, दिया व अंशिका वर्मा ने इतिहास में 100 में 100 अंक प्राप्त किये। अक्षत सोनी ने पी एड में 100 अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ ब्रजेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्या फराह काजमी एवं अर्चना सिंह ने सभी बच्चों को बधाई दी ।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *