Breaking News

दिल्ली व यूपी सहित कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टिï की चेतावनी

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह हुए मौसम खराब से देश के करोड़ों किसानों का काफी नुकसान हुआ था। जिसकी भरपाई करने के लिए सरकारों ने अभी कोई खास घोषणाएं नहीं की हैं। दोबारा फिर मौसम बिगडऩे की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर सहित उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश रहित कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 मार्च की रात से दिल्ली एनसीआर में मौसम बिगडऩे की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जो मार्च माह के लास्ट तक यानि 31 मार्च तक उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में मौसक खराब होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 30 और 31 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, वेस्ट यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। जबकि 30 मार्च को राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं 30 मार्च को मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भी ओलावृष्टि की संभावनाएं मौसम विभाग जता रहा है। वहीं आईएमडी ने 31 मार्च तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक में बारिश के साथ मौसम बिगडऩे का अनुमान दिया है।
जानकारी के मुताबिक इस बार लू चलने में देरी होगी। दिल्ली एनसीआर सहित वेस्ट यूपी में आज शाम से ही मौसम बिगडऩे का अनुमान है। आपको बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री, और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं अगले पांच दिनों तक ताममान में गिरावट आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

 

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *