| Getting your Trinity Audio player ready... |

आप सभी को पर्यावरण दिवस की बहुत-बहुत बधाई
#हकीकत_को_तलाशना_पड़ता_है
आज विश्व पर्यावरण दिवस है इस पर मैं दो लाइन लिखूंगा की जिस पर्यावरण को बचाने में हमारा समाज अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ ईमानदारी के साथ कार्य करता है लेकिन उसके साथ ना ही निष्ठा दिखाई जाती है नहीं ईमानदारी दिखाई जाती है लेकिन उसके बावजूद हमारा समाज आज भी पर्यावरण को बचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहता है सुबह 4:30 बजे उठकर रोड पर सफाई का काम करता है जिससे देश में रह रहे हमारे लोग अच्छी सांस ले सके अच्छी हवा ले सके उसके लिए अपनी जान तक गंवाता है कैसे? जो रोड पर, सड़क पर, कूड़े कचरे के साफ करने पर उनके फेफड़ों में, मुंह में गन्दी धूल और मल जाता है उससे हमारे लोग बीमार पड़ जाते हैं और उससे उन्हें बीमारियां लग जाती हैं और तमाम पैसा खर्च हो जाता है और अंतत उनकी मृत्यु हो जाती कैंसर जैसे प्रकोप से उनको मृत्यु ही प्राप्त होती है मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जितने भी सफाई कर्मचारी कार्य करते हैं उन्हें अधिकतर बीमारियां ही लगती हैं जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है लेकिन सवाल उठता है कि जिस पर्यावरण को बचाने के लिए हमारा समाज आज भी तत्पर है लेकिन उसे आर्थिक स्थिति से मजबूत करने की बजाय उनकी चिकित्सा की सुविधा करने की बजाय उनके बच्चों की शिक्षा को सुधार करने की बजाय उन्हें सबसे पहले कमजोर करने का काम किया गया और आज भी उन्हें ही कमजोर किया जा रहा है तो मैं कैसे कहूं कि किस देश के पर्यावरण को बचाने के लिए देश आगे बढ़ है जब पर्यावरण बचाने वाले ही नहीं बचेंगे तो पर्यावरण किस काम
अतः सर्वप्रथम शिक्षित करो
और खुद भी शिक्षित बनो।

Modern Bureaucracy