| Getting your Trinity Audio player ready... |
लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः बीकेटी स्थित एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस परिसर में नव प्रवेशित छात्रों के अभिनंदन के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “सृजन-2024” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित शहर की कई नामचीन हस्तियांे ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। तो वहीं अपने बीच डिप्टी सीएम को देख कॉलेज के बच्चों का उत्साह भी सातवें आसमान पर था।
एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस परिसर में नव प्रवेशित छात्रों के अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के पहुंचते ही पूरे पंडाल में जोश भर गया, पूरा पंडाल जय श्री राम के नारे से गुंज उठा, तो वहीं हाउज इस द जोश के नारे गूंजने लगे। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि बृजेश पाठक व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र -छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि एसआरजीआई कॉलेज जिस प्रकार शिक्षा और संस्कार का समन्वय कर रहा है, वह सराहनीय है, इस कॉलेज का नाम न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे देश में एक मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वहीं कॉलेज के संस्थापक एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अथितियों को स्मृति चिन्ह के रूप में रामदरबार और राधा-कृष्ण का फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मंे राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एमएलसी पवन सिंह चौहान बधाई के पात्र हैं, उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम वाकई छात्रों के सर्वागीण विकास और उप्र में उच्च शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगें। वहीं कार्यक्रम में एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ साथ संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों से भी जुड़ना चाहिए। श्री चौहान ने कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों का आभार प्रकट किया। वहीं कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद, पूर्व मंत्री भारत सरकार कौशल किशोर, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग उत्तर प्रदेश बैजनाथ रावत, विधायक योगेश शुक्ला, विधायक आशा मौर्या, विधायक अमरेश रावत, विधायक मनीष रावत, सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह,सदस्य विधान परिषद,उमेश द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद राम चंद्र प्रधान, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, वरिष्ठ प्रचारक गिरिजा शंकर, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, अध्यक्ष संस्कृत भारती जेपी सिंह, पूर्व एडिशनल कमिश्नर फ़ूड सप्लाई अशोक सिंह सहित अन्य अतिथियों ने अपने विचार प्रकट कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
Modern Bureaucracy