| Getting your Trinity Audio player ready... |

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः राजधानी में पूर्व शिक्षाधिकारी व समाजसेवी श्रीमती उर्मिला तिवारी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घ आयु की कामना भी की। राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित वृन्दावन योजना के सेक्टर नौ स्थित श्रीमती उर्मिला तिवारी के आवास पर उनके जन्मदिन के अवसर पर जमावड़ा लगा रहा, सुबह से ही उनके चाहने वालों के आवागमन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक चलता रहा। इस दौरान शुभचितंको ने उनको बुके और उपहार देकर शुभकामनाएं दी। श्रीमती उर्मिला तिवारी अपने जन्मदिन के अवसर पर उस समय और आश्चर्यचकित हो गयी जब उनके बेटे और बहु आॅस्ट्रेलिया से बिन बताये अपनी मां के जन्मदिन पर घर पहंुच कर उन्हें सरप्राइज दिया। इस दौरान श्रीमती उर्मिला की खुशी का ठिकाना ना रहा। वहीं उनके जन्मदिन के अवसर पर अखंड रामचरित मानस का पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं शुभचिंतकों द्वारा गीत संगीत की शमां भी सजायी गयी।
कृपया इसे भी देखे, और सब्सक्राइब करें।
इस अवसर पर उपस्थित देश-विदेश से आए परिजनों,अधीनस्थ कार्यरत रहे कार्मिकों और अनेक सुपरिचित प्रबुद्ध जनों ने श्रीमती उर्मिला जी के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने निजि अनुभवजन्य संस्मरण अभिव्यक्त किये। वहीं उनकी बेटी व महाविद्यालय में प्राध्यापिका श्रीमती मोनिका तिवारी वेदगिरी ने इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला के जीवन के विभिन्न आयामों पर केंद्रित दुर्लभ प्रसंगों व छायाचित्रों पर बनाई गई वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर जन्मदिन की खुशी को दोगुना कर दिया।

वहीं नगर विकास विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी आनंद उपाध्याय ने बताया कि श्रीमती उर्मिला तिवारी फतेहपुर, बाराबंकी, अम्बेडकर नगर , फैजाबाद ( वर्तमान में अयोध्या) इत्यादि विभिन्न जनपदों में बेसिक शिक्षा विभाग में अधिकारी के तौर पर कार्यरत रही हैं। वह अपनी विशिष्ट कार्यशैली और ईमानदारी तथा कड़क प्रशासनिक छवि की पहचान सुस्थापित कर संबंधित जनपदों में अपने आवंटित दायित्वों का सजगता से निर्वाहन करने वाली शिक्षा अधिकारी श्रीमती उर्मिला तिवारी वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हुयी थी। कार्यक्रम का संचालन सुपुत्री मोनिका और सुपुत्र अभिषेक रंजन ने बड़े रोचक अंदाज में किया। चारों अनुज भाईयों अशोक कुमार उपाध्याय ( सेवानिवृत्त अधिकारी, नोएडा निवासित), अरविंद कुमार उपाध्याय ( सेवानिवृत्त अधिकारी व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान सुस्थापित करने वाले टेक्सटाइल उद्योग के विशेषज्ञ, इंदौर निवासित),आनन्द उपाध्याय ( सेवानिवृत्त अधिकारी व स्वतंत्र पत्रकार, लखनऊ) सहित अनिल कुमार उपाध्याय ( सेवानिवृत्त तकनीकी विशेषज्ञ, टेक्सटाइल,गुड़गांव) की सम्मिलित उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। श्री गिरिजा शंकर तिवारी ( सेवानिवृत्त परिवहन विभाग) व सम्प्रति प्रान्तीय अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने धन्यवाद अर्पित किया। अन्त में श्रीमती उर्मिला तिवारी जी ने भावुकतापूर्ण आभार प्रकट किया। सभी उपस्थित जनसमूह ने दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना अभिव्यक्त की।
Modern Bureaucracy