Breaking News

शोपियां में सुरक्षबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकी किये ढेर

Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। ताजा खबर जम्मू कश्मीर से है, जहाँ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं सुरक्षाबलों ने आज शोपियां जिले में हुए एनकाउंटर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया है, कश्मीर जोन के पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में की गई है।
वहीं एडीजीपी कश्मीर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया है कि मारे गए दोनों आतंकियों में से एक आतंकी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।
पुलिस के अनुसार यह एनकाउंटर मंगलवार तडक़े शोपियां के अलशीपोरा इलाके में शुरू हुआ, जहाँ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर उस वक्त शुरू हुआ, जब पुलिस को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।
जानकारी के अनुसार जब सुरक्षाबल इलाके की छानबीन कर रहे थे, तब आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं इसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गए, सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान चला रखा है।

 

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *