Breaking News

इनामी डकैत एनकाउंटर में ढेर

Getting your Trinity Audio player ready...

बुलंदशहर। बुलंदशहर में सवा (1.25) लाख के इनामी डकैत साहब सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया, आज सुबह चार बजे डकैत साहब सिंह को यूपी एसपी ने नोएडा और बुलंदशहर पुलिस की मदद से घेर लिया। पुलिस को देखते ही डकैत ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में डकैत को तीन गोली लगी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
डकैत साहब सिंह पर गोंडा पुलिस ने 1 लाख का इनाम रखा था। इसके अलावा बुलंदशहर पुलिस ने भी उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। साहब सिंह ने 18 अगस्त 2001 को गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र में घर में घुसकर साथियों के साथ डकैती डाली थी। इसमें घर के सभी 14 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। जिनकी पहचान मोहम्मद यूसुफ, रिजवान, अरमान, रोमी,बब्बू के रूप में हुई थी। मामले में मृतक के भतीजे मोहम्मद अंसार सिद्दीकी ने महेंद्र, कलुआ, सुरेश, पेरू, साहब सिंह, काला, महावीर, सुरेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें साहब सिंह पर मुख्य आरोपी था।

Check Also

आरपीएफ के हत्थे चढ़ी दो महिला तस्कर, 11 किलो चरस बरामद

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चन्द्रमोहन मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *