Breaking News

छात्रों की मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराना विवि की प्राथमिकताओं शामिल- प्रो संगीता साहू

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। लखनऊ विवि के एडिशनल डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो० अशोक कुमार कैथल ने मुख्य परिसर में संचालित समस्त कैंटीन एवं कैफेटेरिया का औचक निरीक्षण किया, परिसर में गंदगी देख, कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई और जल निकासी जैसी समस्याओं का तुरंत निदान करने के निर्देश दिये। साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय, द्वितीय परिसर में छात्र कल्याण डीन प्रोफेसर संगीता साहू और मुख्य प्रोवोस्ट प्रोफेसर अनूप कुमार सिंह ने होमी जहांगीर भाभा हॉस्टल और कौटिल्य हॉस्टल का व्यापक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के उपरान्त डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो संगीता साहू ने कहा कि समस्त छात्रों को मूल भूत सुविधाएं प्रदान करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मुख्य परिसर में संचालित समस्त कैंटीन एवं कैफेटेरिया का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में कुछ समस्याएं एवं चुनौतियां सामने आयी जैसे कि साफ -सफाई, जल निकासी, उपयोग किये गये अनुपयुक्त कप-प्लेट आदि का निराकरण/ निस्तारण। संचालकों को इन समस्याओं को दूर करने का अपेक्षित सुझाव तथा निर्देश दे दिया गया है। निरीक्षण के समय डा. नीरज कुमार मिश्रा, डॉ शुभान आलम तथा डॉ आनन्द पाण्डेय शामिल थे।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *