Breaking News

भाजपा के कुशासन में कोई भी सुरक्षित नहीं: प्रियंका वाड्रा

Getting your Trinity Audio player ready...

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लडक़ी के साथ बलात्कार की घटना को लेकर अब राजनीति होने लगी है। पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाने पर उतारू हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बृहस्पतिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है।
इस दौरान प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा के 20 वर्षों के कार्यकाल के दौरान राज्य में कुशासन पनपा है। राज्य में ये भाजपा की ही देन है कि यहां बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। गौरतलब है कि उज्जैन शहर में लगभग 12 वर्षीय एक लडक़ी सोमवार को सडक़ पर खून से लथपथ हालत में पाई गई थी। बच्ची की चिकित्सा जांच किए जाने के बाद पुष्टि हुई है कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है।
प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सडक़ पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी। उन्होंने आरोप लगाया, ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है।’’
प्रियंका गांधी ने प्रश्न किया, लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उज्जैन की घटना को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि राज्य में बेटियों के साथ दुष्कर्म के लिए सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी गुनहगार है।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *