Breaking News

जम्मू हादसे पर नीतीश कुमार ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Getting your Trinity Audio player ready...

पटना। जम्मू-कश्मीर में एक भीषण सडक़ हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 55 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। ये सभी मुंडन कराने के लिए वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। इस दौरान मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसके बाद 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 55 लोग घायल हो गए हैं। बस में 75 लोग सवार थे। ये सभी आपस में करीबी और रिश्तेदार थे। घटना के बाद वहां कोहराम मच गया। हादसा कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है। बस 50 फीट नीचे खाई में गिर गई।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद टीमें भी पहुंच गई और राहत बचाव का काम शुरु कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यहां कई लोगों की हालत गंभीर है।
घटना की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के बाद ढलान पर बस अनियंत्रित हो गई और 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान बस का दो पहिया पुल से लटक कर रह गया। जम्मू के डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा ने कहा कि इस हादसें 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर है उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जम्मू में हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इस दुर्घटना में बिहार के मृतकों को सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का ऐलान किया है।इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *