Breaking News

यूपी भाजपा के संगठन में बड़ा फेरबदल, 75 फीसदी जिलों के जिलाध्यक्ष बदले

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। यूपी बीजेपी ने अपने संगठन में बड़े स्तर का फेरबदल किया है। पूरे यूपी से 75 प्रतिशत से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है।
बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं चल रहीं थीं। शुक्रवार को यह फेरबदल कर दिया गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं चल रही थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। मात्र 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि इस सूची में महिलाओं को जगह कम मिली है। मात्र पांच महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिला में विनय प्रताप सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह रायबरेली में बुद्विलाल पासी, सीतापुर से राजेश शुक्ला, बाराबंकी में अरविंद मौर्या, गोंडा में अमर किशोर कश्यप, बहराइच में बृजेश पांडेय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन सभी ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की बात कही है।
भाजपा ने अवध क्षेत्र के महामंत्री त्रयंबक तिवारी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मूलत: जिले के हंसवर निवासी त्रयंबक लखनऊ में रहकर पार्टी की बड़ी गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय हैं। जिले के कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती आई है। यहां अब तक मिथिलेश त्रिपाठी अध्यक्ष थे।
भाजपा ने बुद्धिलाल पासी को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। रामदेव पाल को हटा दिया गया है। नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता को अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही थी। बुद्धि लाल पासी को नगर पालिका रायबरेली के पद पर अध्यक्ष का टिकट मिलना था, लेकिन ऐन मौके पर काट दिया गया था।
भारतीय जनता पार्टी ने राजेश शुक्ला को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वह अब तक जिला इकाई में महामंत्री का काम देख रहे थे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि हर बूथ को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को आम जनता तक सही से पहुंचाना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सभी योजनाओं से अच्छादित कराने पर जोर रहेगा।
लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। अब राम प्रसाद मिश्र को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।अभी तक वह कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे बृजेश पांडेय को बनाया गया बहराइच जिले का भाजपा का नया अध्यक्ष। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही है।
संगठन में लंबे समय से बने हुए बीजेपी नेता उदय प्रकाश त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही है।
बाराबंकी में अरविंद मौर्या को जिले की कमान सौंपी गई है। वे लंबे समय से पार्टी के संगठन में अपनी सेवाएं देते रहे हैं।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *