Breaking News

रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी लविवि की कैडेट भाविनी बहुगुणा

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। लखनऊ विश्वविद्यालय में 63 यूपी बीएन एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर कैडेट भाविनी बहुगुणा ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व के लिए चयन हुआ है। उन्हें उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व करते हुए 2023-24 के लिए यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेने के लिए चुना गया है। इस प्रतिष्ठित अवसर की उनकी यात्रा गणतंत्र दिवस शिविर 2023 में उनकी भागीदारी के दौरान शुरू हुई, जहां उन्होंने ल्म्च् प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपना स्थान सुरक्षित किया। उनकी उपलब्धि को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय का आशीर्वाद और समर्थन मिला है। इसके अतिरिक्त, उन्हें कर्नल हर्ष कुमार झा, एसएम (कमांडिंग ऑफिसर, 63 यूपी बीएन) और लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश तिवारी (प्रशासनिक अधिकारी, 63 यूपी बीएन) के अमूल्य मार्गदर्शन से लाभ हुआ है। कैडेट भाविनी एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) मेजर किरन लता डंगवाल के संरक्षण में हैं, जो उन्हें लगातार प्रेरित और प्रोत्साहित करती हैं। 23 सितंबर से 4 अक्टूबर, तक, कैडेट भाविनी बहुगुणा अपनी रूस यात्रा के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली युवा राजदूत के रूप में काम करेंगी, जिससे दोनों देशों के बीच समृद्ध सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

Check Also

डॉक्टरों ने की हड़ताल- पीजीआई, केजीएमयू, क्वीन मैरी, आरएमएल अस्पतालों की चिकित्सीय सेवाएं चरमरायी

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *