Breaking News

शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी गर्व की बात

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 3 हजार 808 स्टूडेंट्स को डिग्री दी जा रही है। राष्ट्रपति 10 गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट्स को सम्मानित कर रही हैं। समारोह में उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद हैं। इस दीक्षांत समारोह का ऑफलाइन मोड पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि आज डिग्री पाने वाली 42 फीसद और मेडल पाने वाली 60 प्रतिशत लड़कियां हैं। ये बहुत खुशी की बात है।
इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरे लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर भगवान के सामान हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया था कि आज मैं आपके सामने खड़ी हूं। आज विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा हैं। इसकी मैं सराहना करती हूं। बाबासाहब के जीवन मे जीतनी कठिनाई और चुनौतियों थी, उनकी कामयाबी भी उतनी ही ज्यादा बड़ी थी। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है।
कल मैंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में भाग लिया। जिससे देश और प्रदेश दोनों को लाभ मिल रहा हैं। स्टार्ट अप के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर बने। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप करने वाला देश हैं। विश्वविद्यालय के सभी स्टूडेंट्स से मेरा कहना हैं कि इसका जरूर फायदा ले।
स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर बनाने पर बधाई
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एससी-एसटी एडमिशन के लिए 50 प्रतिशत की छूट देना सराहनीय है। मुझे बिरसा मुंडा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का शुभारंभ करते समय बहुत खुशी हो रही है। बिरसा मुंडा के नाम पर स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर बनाने के लिए विश्वविद्यालय की पूरी टीम को बधाई देती हूं।
जीवन में जो कुछ भी बनना चाहे, उसके लिए आज से ही प्रयास करें। लक्ष्य से भ्रमित न हो। होनहार छात्र टीचर का प्रोफेशन अपनाकर देश के भविष्य को सुनहरा बनाने में योगदान दें। अपने संस्कारों और संस्कृति से भी जुड़े। अमृतकाल के समय देश प्रगति में आगे बढ़ रहा है।
कुलपति प्रो. संजय सिंह ने कहा कि मैं राष्ट्रपति का विश्वविद्यालय परिसर में स्वागत करता हूं। यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए स्ष्ट-स्ञ्ज कैटेगरी के लिए 50त्न रिजर्वेशन है। इसके अलावा इस कैटेगरी के लिए अलग से गोल्ड मेडल का भी प्रावधान है। पिछले साल रैंक में 65 से 55 का सुधार हुआ है। यूनिवर्सिटी के सफलता पूर्वक पहला फेज ऑफ फैकल्टी रिक्र्यूटमेंट किया है। नो व्हीकल इन वीक का कॉन्सेप्ट यूनिवर्सिटी में लागू किया हैं। 12 करोड़ के सावित्री बाई फूले हॉस्टल बनाने के लिए सीएम योगी ने धनराशि मुहैया कराई है।
इन्हें महामहिम ने सम्मानित किया
अब आपको उनके बारे में भी बताते हैं, जिन्हें राष्ट्रपति के हाथ से मेडल मिला। इसमें यूपी पुलिस के डीजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात साइबर सिक्योरिटी से एमएस करने वाले संजय तरडे, सोनम मीना एमएससी हॉर्टिकल्चर, आराध्या श्रीवास्तव (बीएससी फूड एंड साइंस टेक्नोलॉजी), शैली (एमएससी हॉर्टिकल्चर), दीक्षा संघमित्रा, आर्य अनुकुमार, सुरजीत कुमार (बीटेक इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग) , दिलीप वर्मा, अमर दीप कुमार बादल के नाम शामिल है।

Check Also

इको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेजेज-जयवीर सिंह

Getting your Trinity Audio player ready... लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *