| Getting your Trinity Audio player ready... |

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ःविश्व पयार्यवरण के मौके पर रेलवे महिला कल्याण संगठन,आरडीएसओ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृक्षों को बचाने का प्रण लिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती मनीषा बोरवणकर, अध्यक्षा, RWWA/RDSO द्वारा किया गया। उदय बोरवणकर, महानिदेशक, आरडीएसओ ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं RWWA, RDSO की सभी सदस्यों के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाई और सक्रिय रूप से वृक्षारोपण में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान अनेक प्रकार के पौधों का रोपण किया, जो आशा, प्रगति और स्वच्छ पर्यावरण का प्रतीक बने। RWWA, RDSO ने न केवल रेलवे परिवारों के कल्याण में बल्कि नागरिक और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने में भी हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह कार्यक्रम एक बार फिर RWWA की उस सक्रिय भावना को दर्शाता है जिसके तहत समुदाय को सार्थक उद्देश्यों की ओर प्रेरित किया जाता है। यह अभियान उत्साह, एकता और पर्यावरण संरक्षण की साझी सोच से भरपूर रहा ।
Modern Bureaucracy