Breaking News

सीतापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष ने जनता को बतायी सरकार की उपलब्धियां

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ/सीतापुर,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः भारतीय जनता पार्टी सरकार में हर वर्ग का तेजी से विकास हुआ है। आम जनमानस को बगैर भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने घर-घर संपर्क अभियान के दौरान कहीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीतापुर विधानसभा के नगर मंडल के शक्ति केंद्र तानसेनगंज बूथ संख्या 243, 244 पर घर-घर संपर्क किया।
घर-घर दस्तक देने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां के पत्रक वितरण किया। इस दौरान भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद लोगों में विश्वास जगा है।

पारदर्शी तरीके से सरकार की योजनाओं का लाभ निचले पायदान के अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, विकास के ढांचे को मजबूत किया गया है। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश को जो बदहाल बनाया था, उसे बदहाली को दूर करने का काम किया गया है। बगैर किसी भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी दवा से लेकर राशन तक की व्यवस्था भाजपा सरकार ने की है। केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर सबका विश्वास जीतने का काम भाजपा ने किया है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार आई है।

जनसंपर्क अभियान के तहत सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। निश्चित ही 2027 के चुनाव में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। लोगों का व्यापक जन समर्थन भाजपा सरकार को मिल रहा है। इस अवसर पर सिद्धू मेहरोत्रा, जितेंद्र कुमार मेहरोत्रा, दीपिल अरोड़ा, अंबुज पांडेय, राजा श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा, उत्तम पांडेय, रामसेवक पाल, सुशील राठौर आदि मौजूद रहे।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *