Breaking News

नुक्कड़ नाटक के जरिये लगी, पायनियर मोंटसरी स्कूल में वित्तीय प्रबंधन की पाठशाला

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः पायनियर मोंटसरी स्कूल की विकासनगर शाखा में आज बच्चों के लिए अलग तरह की क्लास लगायी गयी, किताबी ज्ञान के अलावा बच्चों को वित्तीय प्रबंधन के गुर सिखाये गये, जिसमें उन्हें सीखाया गया कि स्कूल और काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चों को उनके माता पिता द्वारा दी जा रही पाॅकेट मनी से छोटी छोटी बचत कर भविष्य में वह अपने लिए एक अच्छी धनराशि कैसे एकत्र कर सकते हैं। बच्चों को बताया गया कि छोटी छोटी बचत करने से भविष्य में उनको कैसे बड़ा लाभ मिल सकता है। बच्चों को इस तरह की रोचक जानकारी एक नुक्कड़ नाटक के जरिये दी गयी जो बहुत रोचक थी। पायनियर मोंटसरी स्कूल द्वारा यह कार्यक्रम केन्द्र की एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंभ के मौक पर किया गया।

विकासनगर शाखा की प्रधानाचार्या डा० श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया कि एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर स्कूल में नाबार्ड संस्था के सहयोग से वित्तीय बारीकियों को समझाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक, उप प्रबंधक अन्य बैंकों के प्रबंधक, महाप्रबंधक ,विद्यालय डायरेक्टर शर्मिला सिंह ,प्रधानाचार्या डा०अर्चना सिंह ,सेक्रेटरी शुभम सिंह तथा शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ अभिभावक उपस्थित थे। उन्होने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक अमरेंद्र ने एनपीएस वात्सल्य योजना से छात्रों एवं अभिभावकों को अवगत कराया। ज्ञात हो कि एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ का विज्ञान भवन ,दिल्ली से सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें बच्चों को बचत करने के प्रति जागरूक किया उन्होंने बताया कि इस योजना में 2 दिन से ऊपर के बच्चे ऐसी स्कीम से लाभान्वित हो सकते हैं।

कृपया खबर से संबधित विडियो भी देखें और लाइक व सब्सक्राइब करें।

इस अवसर पर डायरेक्टर शर्मिला सिंह ने कहा कि वात्सल्य स्कीम बच्चों के हित में है दिल्ली में विज्ञान भवन में इस कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कर कमलों द्वारा किया गया। सीधे प्रसारण के दौरान इस के तथ्यों की जानकारी दी गई कि खाता अभिभावक के द्वारा खोला जायेगा। इस के लिए न्यूनतम अंशदान रु०1000 है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। 18 वर्ष की आयु होने पर निकासी संभव है। अभिभावक पेंशन फंड का भी चयन कर सकते हैं। शुभारम्भ के अवसर पर वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने भाषण में बताया कि यह योजना भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभकारी है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और बच्चों को प्लान कार्ड देने के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक दिनेश मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापन में सभी आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को व्यापक स्तर पर क्रियान्वित करने की आशा की।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *