Breaking News

एल्विश यादव ने किया खुलासा, फाजिलपुरिया करता था सांपों का अरेंजमेंट

Getting your Trinity Audio player ready...

नोएडा। एल्विश यादव की रेव पार्टी केस में एक बड़ा मोड़ सामने आया है, जहां नोएडा पुलिस के अनुसार पुलिस पूछताछ में एल्विश ने बताया कि सांपों का अरेंजमेंट बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया अपनी शूटिंग के लिए करता था। बता दें एल्विश यादव से मंगलवार रात करीब चार घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की थी, जिसके बाद एल्विश से कई सवाल किए गए, जिनमें से कुछ के जवाब पुलिस एल्विश ने दिए हैं।
वहीं जब वायरल वीडियो को लेकर एल्विश से सवाल पूछा गया तो एल्विश ने जानकारी दी कि सांपों का अरेंजमेंट फाजिलपुरिया अपनी शूटिंग के लिए करता था। उसी सेट का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्ट किए हैं, पुलिस की माने तो एल्विश ने शुरू के आसान सवालों का आराम से जवाब दिया लेकिन इसके बाद में गोल-मोल बात करने लगे।
एल्विश को फिर से पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जाएगा। बता दें यूट्यूबर एल्विश पर आरोप लगे हैं कि वह रेव पार्टी, सांपों के जहर के सप्लाई और लड़कियों को सप्लाई करते थे, वहीं इस मामले में पुलिस ने 5 सपेरों को सांपों के साथ पकड़ा था जिनका जहर रेव पार्टी में इस्तेमाल किया जाता था।
पुलिस ने मंगलवार रात को पूछताछ के बाद एल्विश को फिर से बुलाया था लेकिन एल्विश पुलिस की पूछताछ में दोबारा नहीं पहुंचे हैं, फिलहाल पुलिस इस नए एंगल पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *