Breaking News

दिल्ली विवि के प्रो. जाफरी ने टटोली इतिहास की नब्ज

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ,(माॅडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)। लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस.जेड.एच. जाफरी द्वारा द रीजन ऑफ अवध फ्रॉम शरकीस टू द कॉलोनियल टाइम्स विषय पर दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रति कुलपति एवं अधिष्ठाता, कला संकाय प्रो. अरविंद अवस्थी, प्रो. पी.के. घोष, प्रो. अरूप चक्रवती, डॉ. रोशन तकी सहित लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकगण, विद्यार्थी सहित लगभग 300 लोगों ने सहभागिता की। स्वागत भाषण मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर शमा महमूद ने दिया। प्रोफेसर जाफरी ने अवध के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए अवध के संदर्भ में 1857 के विप्लव और उसके परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। व्याख्यान के अन्त में एक अंतर संवादात्मक सत्र हुआ जिसमें प्रोफेसर जाफरी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीषा द्वारा दिया गया।

Check Also

पुरातात्विक ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बढ़ता कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ,(मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी न्यूज)ः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *